केन्द्रीय भारी उद्योग मंत्री डा. महेन्द्रनाथ पांडेय के चकिया दौरे के दौरान कई स्थानों पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं नेताओ ने जोरदार स्वागत किया। तिलौरी गांव में भाजपा नेता डा. प्रदीप मौर्या एवं जिला पंचायत सदस्य दीपक पासवान के नेतृत्व में ग्रामीणों ने केंद्रीय मंत्री का स्वागत किया। सहदुल्लापुर तिराहे पर भाजपा मंडल अध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप सिंह, डा. कुंदन गोड़, काशीनाथ सिंह, कैलाश प्रसाद जायसवाल, सुशील पांडेय, रवि गुप्ता, विजय विश्वकर्मा, राजेश चौहान, प्यारेलाल सोनकर, राजकुमार गुप्ता सहित तमाम भाजपा कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। वहीं गांधी पार्क तिराहे पर क्षेत्रीय विधायक शारदा प्रसाद, विधायक प्रतिनिधि अश्वनी दूबे, लव जायसवाल सहित तमाम कार्यकर्ताओ ने केंद्रीय मंत्री का स्वागत किया।