फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: अमिलाई गांव में दूसरे दिन भी छाया रहा मातम

विज्ञापन
विज्ञापन
बलुआ थाना क्षेत्र के अमिलाई गांव में हैंडपंप बोरिंग के विवाद में हुई मारपीट में वृद्ध रामलाल भारती की मौत के दूसरे दिन मंगलवार को भी गांव में मातम छाया रहा । गांव में शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए फोर्स तैनात रही। अमिलाई गांव के रहने वाले बरहनी ब्लाक में तैनात सेकेट्री सुभाष राम सोमवार को अपने जमीन पर हैंडपंप के लिए बोरिंग करवा रहे थे। गांव के ही बेचन राम से उनका पुराना विवाद था । विपक्षी हैंडपंप लगाने से मना करने लगे। जिसे लेकर विवाद हो गया। सेकेट्री सुभाष राम ने आरोप लगाया कि बेचन राम के पुत्र सहित करीब आधा दर्जन की संख्या में लाठी डंडे लेकर पहुंचे लोगों ने उसे पिता पिता रामलाल भारती से हाथापाई करते हुए धक्का दे दिये, जिससे उनकी मृत्यु हो गयी। घटना के बाद सभी आरोपी फरार हो गये। मंगलवार को मृतक का पोस्टमार्टम हो सका। गांव में तनाव को देखते हुए भारी मात्रा में फोर्स तैनात रही । शव का अंतिम संस्कार बलुआ घाट पर हुआ । इस संदर्भ में बलुआ थाना प्रभारी इंस्पेक्टर विनय प्रकाश सिंह ने कहा कि सभी आरोपितों की सरगर्मी से तलाश की जा रहा है । जल्द ही सभी आरोपित को गिरफ्तार कर कार्रवाई की जायेगी ।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें