फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे परिसर में पहने मास्क, सामाजिक दूरी का करें पालन

विज्ञापन
विज्ञापन
डीडीयू नगर। भले ही कोरोना के टीकाकरण की शुरूआत हो चुकी है लेकिन खतरा अभी भी बना हुआ है। थोड़ी सी असावधानी कोरोना को फिर से बेकाबू कर सकती है। ऐसे में हम सभी को मास्क और सोशल डिस्टेंडिंग के नियम का पालन करना जरूरी है। ये बातें शुक्रवार को जीआरपी और आरपीएफ ने स्थानीय रेलवे स्टेशन परिसर में यात्रियों को समझाया। जीआरपी और आरपीएफ ने संयुक्त रूप से स्टेशन पर और ट्रेनों में अभियान चलाकर यात्रियों को कोरोना के प्रति जागरूक किया।सासाराम से आए समाधान संस्था के सहयोग से आरपीएफ निरीक्षक संजीव कुमार और जीआरपी निरीक्षक आरके सिंह की देख रेख में दोपहर में स्टेशन के सभी प्लेटफार्म, यात्री हाल, सर्कुलेेटिंग एरिया के साथ अप और डाउन की ट्रेनों में यात्रियों को जागरूक किया गया। इस दौरान लोगों के बीच मास्क और सैनिटाइजर का भी वितरण किया गया। यात्रियों को बताया गया कि कोरोना से लड़ाई में हम सभी की सजगता बहुत जरूरी है। सावधान रहकर ही कोरोना से लड़ाई जीती जा सकती है। अभियान के दौरान आरपीएफ और जीआरपी ने यात्रियों को किसी भी समस्या के समाधान के लिए 139 नंबर, जीआरपी का टोल फ्री नंबर 1512 के बारे में बताया। अभियान के दौरान मेरी सहेली टीम के महिला उपनिरीक्षक सरिता गुर्जर, अर्चना कुमार मीणा, माधुरी, श्याम राहुलकर, स्नेहलता कुमारी, जीआरपी के दिनेश द्विवेदी, शक्ति यादव, विपुल सिंह, संतोष सिंह, समाधान संस्था सासाराम के संजय कुमार गुप्ता, दीपक कुमार वर्मा, राजेश शाह, दीपक, विष्णु, लखन, भोला, श्यामा कांति कुमारी, सनोज कुमार सूर्या, भूपेंद्र रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें