फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाइप फटने से पानी आपूर्ति ठप, पानी के तरसे पुलिसकॉलोनी के लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर के कार्य के दौरान सोमवार की सुबह पेयजल आपूर्ति पाइप लाइन क्षतिग्रस्त होने से पुलिस कॉलोनी में पानी आपूर्ति बंद हो गई। भीषण गर्मी में पानी आपूर्ति न होने से मुहल्ले में हाहाकार की स्थिति रही। मुहल्ले के लोगों को हैंडपंपों पर आश्रित होना पड़ा। ईस्टर्न डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर के तहत अब गंजख्वाजा से पीडीडीयू जंक्शन तक रेलवे लाइन बिछाई जा रही है। इस क्रम में लगातार जमीन को समतल किया जा रहा है और गिट्टी, मिट्टी बिछाई जा रही है। इसी क्रम में सोमवार की सुबह जेसीबी के कारण पानी आपूर्ति पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। इससे पुलिस कॉलोनी, एईएन आफिस में पानी आपूर्ति ठप हो गई। पुलिस कॉलोनी में राजकीय रेलवे पुलिस कर्मी रहते हैं। पीडीडीयू जीआरपी के प्रभारी निरीक्षक का भी क्वार्टर यही है। भीषण गर्मी में पानी आपूर्ति बंद होने से कॉलोनी के लोग परेशान हो गए। स्थिति यह हो गई कि समीप के हनुमान मंदिर पर स्थित सबमर्सिबल पंप की सहायता से लोगों ने पानी आवश्यकता पूरी की। यहां भी पानी लेने के लिए लाइन लगी। सूचना पाकर विभागीय कर्मियों ने मरम्मत शुरू की लेकिन सोमवार को दिन भर पानी आपूर्ति नहीं हो सकी। मंगलवार को दिन भर मरम्मत के बाद देर शाम पानी आपूर्ति बहाल हुई। । इस संबंध में आईओडब्लू (कार्य निरीक्षक) उपेन्द्र सिंह ने बताया कि मरम्मत के बाद पानी आपूर्ति देर शाम बहाल कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें