फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: बलुआ क्षेत्र में एक सप्ताह से जलापूर्ति बाधित, 150 परिवार परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
चहनिया। बलुआ क्षेत्र में एक सप्ताह से जलापूर्ति बाधित है। इससे लोगों को पानी के लिए दर दर भटकना पड़ रहा है ।
विज्ञापन

बलुआ स्थित ओवरहेड टैंक से करीब डेढ़ सौ घरों में पानी की सप्लाई होती है। पिछले एक सप्ताह से पानी की आपूर्ति बाजार के अलावा गांव में नहीं हो रही है। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि टंकी की क्षमता बढ़ाने के लिए नई बोरिंग कराई जा रही है। इसलिए जलापूर्ति बाधित है। बलुआ स्थित टंकी से बाजार, निषाद बस्ती, तियरान बस्ती, ब्राम्हण बस्ती में पानी की आपूर्ति होती है। ग्रामीणों का आरोप है कि नई बोरिंग के चलते पानी की सप्लाई नही हो रही है जबकि उनका कनेक्शन अलग है । कहा कि अधिकारियों की लापरवाही के चलते लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। ग्रामीणों ने शीघ्र ही जलापूर्ति बहाल करने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें