फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: मुहम्मदपुर गांव के 250 घरों में नहीं पहुंच रहा पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
दुलहीपुर। गर्मी का मौसम शुरू होते ही पेयजल संकट गहराने लगा है। चंदासी में पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हो जाने से क्षेत्र के मुहम्मदपुर गांव के 250 घरों में पिछले दो महीने से पानी की आपूर्ति ठप है। हैंडपंपों पर पानी भरने के लिए लोगों की कतारें लग रही हैं। यही नहीं, हैंडपंपों से आर्गेनिक युक्त पानी आता है, जिसे पीने को ग्रामीण विवश हैं। क्षेत्र के महाबलपुर गांव में बनी पानी टंकी से छह गांवों में जलापूर्ति की जाती है। पड़ाव से पीडीडीयू नगर तक सिक्स लेन के काम के दौरान चंदासी स्थित कोलमंडी के पास जल निगम की पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हो जाने के कारण मुहमम्दपुर गांव के 250 घरों में दो महीने से पेयजल आपूर्ति ठप है। इस मोहल्ले में 14 हैंडपंप लगे हैं, जिनमें से 11 खराब हैं। गर्मी के मौसम में दो हैंडपंपों का जलस्तर खिसक गया है। सिर्फ एक हैंडपंप से पानी आता है, जिसमें सुबह चार बजे से देर रात तक भीड़ लगी रहती है। लोगों को लंबी लाइन में लगकर पानी भरने के लिए घंटों इंतजार करना पड़ता है। कई बार शिकायत के बाद भी समस्या का समाधान नहीं किया गया, जिससे ग्रामीणों में नाराजगी है। जल निगम के जेई कुणाल गौतम का कहना है कि एक महीने पहले उन्होंने पदभार ग्रहण किया है। पेयजल संकट की जानकारी नहीं है। ठेकेदार से बातकर समस्या का समाधान कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें