फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क में बने गड्ढों में भरा पानी,

विज्ञापन
ताराजीवनपुर के पटपरा-टड़िया क्षतिग्रस्त मार्ग। संवाद - फोटो : CHANDAULI
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। नगर पालिका क्षेत्र में निर्माण के अभाव में पहले से सड़कों की स्थिति खराब है कई वार्डों में स्थिति इतनी अधिक खराब है कि वहां यह समझ पाना भी मुश्किल है कि यहां कभी सड़क बनीं होगी। गड्ढों में पानी भरे होने के साथ ही कीचड़ और फिसलन के चलते आये दिन लोग गिरकर चोटिल हो रहे हैं। ऐसे में इन सड़कों पर चलना किसी खतरे से कम नहीं रह गया है।
विज्ञापन

नगर पालिका के वर्तमान जनप्रतिनिधि बोर्ड ने बजट व सामान्य बैठकों में नगर के विकास के लिए करोड़ों रुपये का खाका खींचा। कई बार नगर की सूरत बदलने की योजनाएं भी बनाई गई लेकिन शहर में वार्डों की बदहाल सड़कों की तस्वीरों ने दावों की हकीकत बयां कर रही है। नगर के चंदासी, गिधौली, नई बस्ती, महमूदपुर, कसाब महाल, मुगलचक, अलीनगर वार्डों में सड़कों की स्थिति अत्यधिक खराब है। इसके अलावा लाठ नंबर दो, लाठ नंबर एक, वेस्टर्न बाजार में भी मरम्मत के अभाव में सड़कें पूरी तरह से खराब हो चुकी हैं। जर्जर सड़कों से आवागमन के दौरान आये दिन लोग गिरकर चोटिल हो रहे है। जबकि पालिका के अधिकारी से लेकर जनप्रतिनिधि धन की कमी होने का रोना रो रहे है।
पीडीडीयू नगर। नगर पालिका क्षेत्र में सड़कों की खराब स्थिति को लेकर लोगों में काफी नाराजगी है। जनप्रतिनिधि इसे भले ही इसके पीछे धन की कमी को कारण बता रहे हों लेकिन मुसीबत झेल रही जनता इसके लिए पालिका की दुर्व्यवस्था को जिम्मेदार ठहरा रही है। शहरवासी वर्तमान जनप्रतिनिधि बोर्ड के कार्यकाल को सड़कों के निर्माण के लिहाज से खराब बता रहे हैं। शाहकुटी निवासी अकील अहमद ने कहा कि विकास के तमाम दावे किये गये लेकिन यह कार्यकाल सड़कों के लिहाज से सबसे खराब रहा। नगरवासी माधव ने बताया कि पूरे शहर की सड़कें खराब हैं। पांच साल में सड़कों के निर्माण को लेकर कोई भी कार्य नहीं किया गया। बीडी यादव ने कहा कि शहर की खराब सड़कों पर चलकर लोगों की सेहत भी खराब हो रही है। खराब सड़कों पर सफर के चलते लोगा हड्डियों से जुड़ी बीमारियों के शिकार हो रहे हैं। अशोक कुमार ने कहा कि नगर में बारिश के चलते सड़कों की स्थिति और अधिक खराब हो गई है। सड़क पर गड्ढों की भरमार हो गई है कि पैदल चलना भी मुश्किल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें