फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी नहीं छोड़े जाने पर किसानों ने दी नहरों को पाट देने की चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। धान की खेती के पीक समय नहरों में पानी नहीं होने से नाराज बबुरी क्षेत्र के किसानों ने बृहस्पतिवार को रविनगर स्थित चंद्रप्रभा प्रखंड के एक्सईएन कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने सिंचाई विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। चेताया कि यदि शीघ्र नहरों में पानी नहीं छोड़ा गया तो वे नहरों को पाट देंगे।
विज्ञापन

किसानों का आरोप था कि इस वर्ष धान की खेती के दौरान चंद्रप्रभा सिस्टम से जुड़े माइनरों व नहरों में एक दिन भी पानी नहीं छोड़ा गया है। किसानों ने किसी प्रकार पंपिंग सेट के माध्यम से सिंचाई की लेकिन उनकी खेती का खर्च काफी बढ़ गया है। खरीद माइनर से जुड़े किसानों ने कहा कि विगत लगभग 25 वर्ष से टेल के खेतों तक नहरों का पानी नहीं पहुंच पा रहा है। इससे कई किसान धान की खेती नहीं कर पा रहे हैं। वहीं बसंतपुर राजवाहा से जुड़े गांवों के किसानों ने बताया कि सफाई न कराने के कारण सभी माइनर व नहरें जलकुंभी व अन्य जंगली घासों से पटी हुई हैं। इससे पानी का प्रवाह रुका हुआ है।
जगदीशपुर माइनर से जुड़े गांवों के किसानों ने आरोप लगाया कि बांध में फाटक लगाने के नाम पर विभाग पिछले कई माह से नहरों व माइनरों में पानी नहीं छोड़ रहा है। अभी तक न तो बांध पर फाटक लगाया गया है और न ही नहरों में पानी आया है। इससे क्षेत्र के किसान परेशान हैं। उन्होंने सिंचाई विभाग से नहरों व माइनरों की साफ-सफाई कराने के साथ पर्याप्त मात्रा में पानी छोड़े जाने की मांग की है। साथ ही ऐसा न किए जाने पर नहरों को पाट देने के साथ उग्र आंदोलन करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

चंद्रप्रभा प्रखंड के एक्सईएन सर्वेशचंद्र सिन्हा ने कहा कि शीघ्र ही नहरों व माइनरों में पानी छोड़ा जाएगा। किसानों के धरना प्रदर्शन में भाजपा नेता सूर्यमुनि तिवारी भी पहुंच गए। प्रदर्शन करने वालों में कन्हैया सिंह, सर्वेश कुमार त्रिपाठी, नीरज तिवारी, लाल बहादुर मौर्या, जमालुद्दीन,रामलगन मौर्या सहित दर्जनों किसान रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें