फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: वार्ड वासियों ने खुद नाली बनाकर दिखा आईना

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। नगर पंचायत स्थित वार्ड नंबर आठ आजाद नगर के वार्ड वासियों ने सड़क पर बह रहे नाले के गंदे पानी व गंदगी को लेकर परेशान रहे, लेकिन जब नगर पंचायत व सभासद नहीं सुने तो वार्ड के निवासी नाराज होकर खुद के चंदे से नाली व सड़क का निर्माण करा दिया। वहीं आरोप लगाया कि कई बार सभासद, नगर पंचायत अध्यक्ष व कर्मचारी संग अधिकारियों से शिकायत की तो उन्होंने अनसुना कर दिया।इसके बाद वार्ड वासियों ने खुद के चंदे से नाली का निर्माण कराया।
विज्ञापन

इस दौरान वार्ड वासियों ने बताया कि कई सालों से आजाद नगर के वार्डवासी नाली की समस्या से जूझ रहे थे। जिसका सभासद व नगर पंचायत के कर्मचारियों द्वारा कोई निस्तारण नहीं किया गया। वार्डवासियों ने नगर पंचायत कर्मियों व अधिकारियों से इसकी कई बार शिकायत की है। बावजूद इसके अधिकारियों कर्मचारियों ने इसकी सुधी नहीं ली। जिससे आए दिन नाली का गंदा पानी घरों में घुस रहा था और लोगों को संक्रामकबीमारी का डर सता रहा था। नगर पंचायत की तरफ से वार्ड में प्रतिदिन सफाई कर्मियों द्वारा झाड़ू भी नहीं लगाया जाता है। जिससे इस वार्ड में गंदगी का अंबार इकट्ठा हो जाता है। जिसको वार्ड वासी खुद ही साफ करते हैं। कहा कि जब से चुनाव के बाद वार्ड के सभासद सुध लेने के लिए नहीं आए हैं। जिसका नतीजा है कि वार्डवासी गंदगी का खामियाजा भुगत रहे हैं। इसलिए वार्डवासियों ने खुद के चंदे से सड़क व नाली का निर्माण कराया है। इस दौरान सुनील शर्मा,पप्पू पाल, शिवदास पाल,नजर अली खान,राजेन्द्र शर्मा, ओमशरण पाल,विजयी पाल, राजनाथ पाल,सोमारू केशरी,गौरव कुमार,पंकज केशरी, प्रदीप कुमार संदीप केशरी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें