फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंदौली: ग्राम पंचायत सदस्यों के रिक्त पदों के लिए दो मार्च को मतदान

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। जिले में ग्राम पंचायत सदस्यों के 26 रिक्त पदों के लिए दो मार्च को मतदान होगा। जिला निवार्चन अधिकारी ईशा दुहन ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि 20 फरवरी को नामांकन सुबह 10 से शाम चार बजे तक होगा। वहीं 21 को नामांकन पत्रों की जांच, 22 को नाम वापसी और प्रतीक चिह्न का आवंटन किया जाएगा। मतदान दो मार्च को सुबह सात से शाम पांच बजे तक होगा। वहीं चार मार्च को मतगणना होगी। ईशा दुहन ने बताया कि सारे कार्य संबंधित विकासखंड पर ही संपन्न होंगे। चुनाव की तिथियों के दौरान पड़ने वाले सार्वजनिक अवकाश दिवसों पर भी कार्यालय खुले रहेंगे। कोविड-19 आदि का अनुपालन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें