फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाॅलीबाॅल : अंडर 14 बालिका वर्ग में भदोही की टीम विजयी

विज्ञापन
Photo Title
विज्ञापन
क्षेत्र के कर्मा देवी बनवारी लाल इंटरमीडिएट कॉलेज में मंडलीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता में सोनभद्र, मिर्जापुर और भदोही की टीमों ने प्रतिभाग किया। अंडर 14, 17 और 19 वर्ग में बालक एवं बालिका टीमों के बीच मुकाबले खेले गए। प्रतियोगिता में अंडर 14 बालक वर्ग में मिर्जापुर विजेता और भदोही उपविजेता बना। अंडर 14 बालिका वर्ग में भदोही ने जीत हासिल की। वहीं मिर्जापुर उपविजेता रहा। अंडर 17 बालक वर्ग में सोनभद्र विजेता और मिर्जापुर उपविजेता रहे। अंडर 17 बालिका वर्ग में मिर्जापुर विजेता और भदोही उपविजेता रही। अंडर 19 बालक वर्ग में मिर्जापुर विजेता व भदोही उपविजेता रहा। अंडर 19 बालिका वर्ग में मिर्जापुर विजेता और सोनभद्र उपविजेता रहा। मौके पर पर्यवेक्षक संतोष सिंह, मंडलीय क्रीड़ा सचिव राजवन सिंह और जनपदीय क्रीड़ा सचिव सतीश सिंह, सुनील कुमार राव, चंद्रबली सिंह, विनोद कुमार, हरीश चंद्र, शिवलेश कुमार, आशुतोष, रामकुमार, राजेश सिंह, रविंद्र कुमार, पूजा सहनी, चंदन आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें