फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: केसार बंधी में मगरमच्छ दिखने से ग्रामीणों में दहशत

विज्ञापन
विज्ञापन
नौगढ़। मझगाई रेंज के केसार गांव में बने बंधी में मगरमच्छ दिखने से ग्रामीणों में दहशत है। ग्रामीणों का कहना है कि मगरमच्छ रोज बंधी से बाहर निकल आता है। गांव में कई घर बंधी के पास बने हुए हैं। लोगों में डर बना हुआ है कि कहीं मगरमच्छ घर में घुसकर किसी को नुकसान न पहुंचा दे। ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी है। गांव के लोगों का कहना है कि बच्चों और महिलाओं में सबसे ज्यादा भय बना हुआ है। लोग शाम होते ही बंधी के आसपास जाने से डरते हैं। ग्रामीणों ने वन विभाग से मांग की है कि मगरमच्छ को जल्द से जल्द बंधी से हटाया जाए, ताकि गांव में शांति और सुरक्षा का माहौल बना रहे। वन रेंजर अमित श्रीवास्तव ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है। वनकर्मी भेजकर मगरमच्छ को रेस्क्यू कराया जाएगा और उसे बड़े बंधी में सुरक्षित छोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें