फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रस्तावित रेल लाइन के खिलाफ पूर्व सांसद के नेतृत्व में ग्रामीणों ने की पदयात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
नियामताबाद। स्थानीय विकास खंड के जफरपुर गांव से होकर जाने वाली प्रस्तावित रेलवे लाइन के विरोध में शुक्रवार को ग्रामीणों ने पूर्व सांसद रामकिशुन यादव के नेतृत्व में पदयात्रा निकाली। रेल प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जफरपुर गांव से शुरू होकर पदयात्रा डिहवा, एकौनी, कमलापुर, हथेरवा, खजुरगाव, हृदयपुर होते हुए व्यासनगर पहुंच कर समाप्त हुई। इस दौरान ग्रामीणों ने योजना से प्रभावित होने वाले ग्रामीणों के पुनर्वास की मांग की। इस मौके पर हुई सभा में पूर्व सांसद रामकिशुन ने कहा कि जफरपुर गांव के लोगों की जमीन पहले ही फ्रेट कॉरिडोर, औद्योगिक क्षेत्र, नेशनल हाईवे के लिए ली जा चुकी है। अब गांव को ही सरकार उजाड़ना चाहती है। कहा कि रेल लाइन बिछाने के लिए जिन किसानों की जमीन व मकान अधिग्रहित किया जा रहा है, सबसे पहले उनके पुनर्वास के लिए रेल प्रशासन व्यवस्था करे। कहा कि रेल प्रशासन को किसानों की ओर से दिए जा रहे विकल्पों पर भी विचार करना चाहिए। इसके बाद ही आगे की कार्रवाई होनी चाहिए। कहा कि रेलवे के पास खुद की बेकार पड़ी हुई जमीन जफरपुर गांव से व्यासनगर रेलवे स्टेशन तक है। इसके बावजूद जफरपुर, डिहवा, एकौनी, खजूरगांव आदि गांव के किसानों को उजाड़ा जा रहा है। इसे किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पदयात्रा में पूर्व प्रमुख बाबूलाल यादव, प्रेमनाथ तिवारी, मुलायम सिंह यादव, चंद्रजीत बबलू, रमेश प्रजापति, मंगल सिंह, कमलेश यादव, राममूरत, गंगाराम यादव, पप्पू सिंह, उदय नारायण, वीरेंद्र जायसवाल, लक्ष्मीनारायण, बाबूनन्दन, घासी, श्यामसुंदर चौहान, बृजेश सिंह रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें