फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर स्वास्थ्य सेवाएं बहाल करने की मांग की

विज्ञापन
विज्ञापन
चहनिया। बलुआ थाना क्षेत्र के मारूफपुर स्थित मानव खिदमत फाउंडेशन के संचालकों द्वारा स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर तरीके से संचालित नहीं होने से नाराज ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर तरीके से बहाल करने की मांग की। इस दौरान मौके पर पहुंचे फाउंडेशन के प्रबंधक डाक्टर नदीम ने ग्रामीणों से वार्ता कर शीघ्र ही सुधार किये जाने का आवश्वासन दिया। क्षेत्र के लोगो ने आरोप लगाया है कि मानव खिद्मत फाउण्डेशन की ओर से एकाएक एंम्बुलेंस की सुविधा बन्द कर दी। इसके बाद मरीजो को भर्ती करना बंद कर दिया। मरीज से जुड़ी प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं को भी धीरे-धीरे बंद किया जा रहा है। इस दौरान पूर्व ब्लाक प्रमुख लालता यादव, श्यामनारायन यादव, दशमी यादव, पूर्व प्रधान वीरेंद्र यादव, मंगला यादव, राजाराम यादव, अशोक यादव, संतलाल मौर्य, श्रवण यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें