फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: ग्रामीणों ने तीन घंटे जाम रखा मुख्य मार्ग

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहनिया। कैमूर जिले के कुदरा थाना क्षेत्र के कथराई मोड़ के पास बृहस्पतिवार को ग्रामीणों ने कुदरा-परसथुआ मुख्य मार्ग को तीन घंटे तक जाम रखा। ग्रामीण मौके पर वरीय पुलिस अधिकारी को बुलाने और अपनी शिकायत सुनने की मांग पर अड़े रहे। जाम के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। ग्रामीणों ने बताया कि कुछ दिन पहले पुलिस ने मधुबनी टोला के एक व्यक्ति को शराब के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा था। जेल से छूटने के बाद वह ग्रामीणों पर पुलिस को सूचना देकर पकड़वाने का आरोप लगाने लगाया। इसी बात को लेकर वह ग्रामीणों के साथ गाली-गलौज कर रहा था। इससे नाराज ग्रामीणों ने बृहस्पतिवार को कथराई मोड़ के पास सड़क जाम कर दिया। प्रभारी थानाध्यक्ष राबिया हुस्ना ने बताया कि कथराई गांव से अवैध शराब बरामदगी के मामले में गिरफ्तार आरोपी जेल से छूटने के बाद ग्रामीणों पर आरोप लगाकर गाली-गलौज कर रहा था। इसी से नाराज होकर ग्रामीणों ने सड़क जाम किया था। समझाने के बाद जाम समाप्त करा दिया गया। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें