सकलडीहा। कोतवाली क्षेत्र के धरहरा गांव में बृहस्पतिवार की रात एक घर में घुसे युवक की ग्रामीणों ने जमकर पिटाई कर दी। इसके बाद लोगों ने उसे पुलिस के हवाले कर दिया। घटना के बाद गांव में तनाव व्याप्त है। धरहरा गांव निवासी रोबिन अपने परिवार के साथ घर बनाकर रहते हैं। बृहस्पतिवार की एक युवक छत के रास्ते पड़ोसी के घर में घुस गया। घर में किसी व्यक्ति के घुसने की आहट पाकर घर के सदस्यों की नींद टूट गई। इसके बाद लोगों ने युवक को धर दबोचा। शोर मचाने पर ग्रामीण भी इकट्ठा हो गए। आक्रोशित ग्रामीणों ने उसकी जमकर धुनाई कर दी। सूचना मिलने पर पहुंची कोतवाली पुलिस युवक को कोतवाली ले आई। कोतवाल अवनीश राय ने बताया कि युवक की गिरफ्तारी की गई है। सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद