पथराव में पुलिस वाहन के टूटे शीशे।
- फोटो : सोशल मीडिया।
सूचना पर कंदवा थाना प्रभारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। सख्ती करने पर ग्रामीण आक्रोशित हो उठे और पुलिस टीम पर हमला बोल दिया। लाठी-डंडे से हुए हमले में एसएचओ कंदवा राजेश सरोज समेत करीब छह पुलिसकर्मी घायल हो गए। घायल पुलिसकर्मियों का इलाज चल रहा है। मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। अन्य हमलावरों की तलाश में पुलिस टीम जुटी हुई है।
स्थानीय लोगों के अनुसार, ग्रामीणों के हमले के बाद पुलिस टीम पूरी तरह से बैकफुट पर आ गई और किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई। सूचना के बाद सैयदराजा और धीना थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची। इसके अलावा एसपी चंदौली भी मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। वहीं, घायल पुलिसकर्मियों को जिला अस्पताल की बजाय गाजीपुर के जमानियां भेज दिया गया।