स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण के बहाने गांव के कंपोजिट विद्यालय पर बुलाकर विकास खंड के भटवारा खुर्द केे ग्राम प्रधान निखिल कुमार सिंह पटेल के साथ गाली गलौज और मारपीट हुई। इसकी जानकारी होते ही ग्राम प्रधान संगठन लामबंद होकर प्रधानाध्यापक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग करने लगे। इसके बाद ग्राम प्रधान की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज किया। तहरीर में प्रधान ने बताया कि प्रधानाध्यापक अमिताभ सिंह के विद्यालय पर लेट आने और अध्ययन कार्य में रुचि नहीं लेने की शिकायत अभिभावकों ने उच्चाधिकारियों से की थी। इससे वो मुझसे नाराज थे और देख लेने की धमकी तक दी थी। कोतवाली प्रभारी अर्जुन सिंह ने कहा कि ग्राम प्रधान की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।