समाजवादी पार्टी के अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रवि गोड ने रेवसा गांव निवासी विजय गोंड बॉर्डर को प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। इससे पार्टी कार्यकर्ताओं ने खुशी जताई। विजय गोंड ने राष्ट्रीय और प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी मिली है, उसका ईमानदारी के साथ निर्वहन करेंगे।