फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लंपी वायरस से सर्तकता,पशु आश्रय केंद्रों पर पूरा हुआ टीकाकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। लंपी वायरस से बचाव के लिए पहले से सतर्क पशुपालन विभाग की ओर से सभी पशु आश्रय केंद्रों में टीकाकरण हो चुका है। जिले के 17 पशु आश्रय केंद्र में कुल 1223 पशु रहते हैं। विभाग के अनुसार सभी को लंपी से बचाव का टीका लग चुका है।
विज्ञापन

पशुपालन विभाग टीकाकरण के करीब दो सप्ताह बाद पशुओं का इम्यूनिटी सिस्टम मजबूत हो जाएगा और वे काफी हद तक संक्रमण की चपेट में आने से बचे रहेंगे। इसके अलावा आश्रय केंद्रों में बाहरी व्यक्तियों व पशुओं के प्रवेश को पूरी तरह प्रतिबंधित करने का निर्देश दिया गया है ताकि किसी प्रकार के संक्रमण को फैलने से रोका जाए। इसके अलावा पशुओं को मच्छरों से बचाने के लिए शाम को धुआं करने को भी कहा गया है। अब तक के रिसर्च में सामने आया है कि मच्छर लंपी वायरस के संवाहक हो सकते हैं, इसलिए पशुओं को मच्छरों से बचाए रखना भी आवश्यक है।
पशु आश्रय केंद्रों में रखे गए पशुओं, विशेषकर गोवंश को लंपी वायरस की चपेट में आने से बचाना विभाग के लिए चुनौती है। इसके लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। जिले में वायरस का प्रकोप नहीं के बराबर है जो राहत की बात है।--अरविंद कुमार वैश्य, सीवीओ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें