फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कॉर्पियो की बोनट पर बैठकर स्टंट करते पूर्व विधायक का वीडियो वायरल

विज्ञापन
धानापुर क्षेत्र में स्कार्पियो के बोनट पर बैठक बाढ़ को देखते पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू। संवा? - फोटो : CHANDAULI
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। सपा के पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्ल्यू का स्कॉर्पियों की बोनट पर बैठकर बाढ़ग्रस्त क्षेत्र का दौरा करने का वीडियो शुक्रवार को सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ। वीडियो में पूर्व विधायक अपने काफिले के सबसे आगे वाले लाल स्कॉर्पियो की बोनट पर बैठे हुए दिख रहे हैं। स्कॉर्पियों पानी से भरी सड़क को पार कर रही है। वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर तरह-तरह के कमेंट आ रहे हैं। कोई कह रहा है कि-ये साउथ के स्टार नहीं चंदौली के पूर्व विधायक हैं तो कोई इन्हें स्टंटबाज बता रहा है। मनोज सिंह डब्ल्यू सैयदराजा विधानसभा क्षेत्र से 2012 में बाहुबली बृजेश सिंह को चुनाव हरा कर विधायक बने थे। अपने कार्यों से वे हमेशा चर्चा में बने रहते हैं। बोनट पर बैठकर बाढ़गस्त क्षेत्र का दौरा करने वाला वीडियो जिले में चर्चा का विषय बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें