फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: पूर्व सैनिक के साथ 68 हजार की साइबर ठगी, पीड़ित ने डीएम से की शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
नेवी के एक पूर्व सैनिक के साथ क्रेडिट कार्ड से 68 हजार रुपये की साइबर ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित ने इसकी शिकायत जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे से की है। डीएम ने इस मामले में अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार को डीएम ने जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास विभाग की बैठक में पूर्व सैनिकों की समस्यओं को सुना और मौके पर ही निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। इस दौरान चकिया के पूर्व सैनिक विश्वनाथ प्रसाद यादव ने बताया कि अगस्त में उनके केडिट कार्ड से ठगों ने 68 हजार रुपये निकाल लिए। शिकायत के बावजूद बैक कर्मियों ने कार्ड लॉक नहीं किया। साइबर हेल्पलाइन ने पैसे को वापस कराने का प्रयास नहीं किया। कर्ज लेकर क्रेडिट कार्ड का बिल अदा करना पड़ा। इसके अलावा पूर्व सैनिकों ने शस्त्र लाइसेंस नवीनीकरण मे लेटलतीफी से अवगत कराया। कहा कि लाइसेंस के नवीनीकरण के लिए छह माह इंतजार करना पड़ता है। फाइल डीएम कार्यालय में ही पड़ी रहती है। समयावधि समाप्त हो जाती है। जिलाधिकारी ने पूर्व सैनिकों को आश्वस्त किया कि शस्त्र लाइसेंस की फाइल नहीं रोकी जाएगी। इस दौरान जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी हृदेश कुमार चौधरी, एएसपी विनय सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें