फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: स्टाक होल्डिंग कारपोरेशन के खिलाफ वेंडर लामबंद

विज्ञापन
विज्ञापन
सकलडीहा। आल यूपी स्टांप वेर्डस एसोसिएशन के आह्वान पर शुक्रवार को तहसील के स्टांप वेर्डरों ने शुक्रवार को हड़ताल की। उन्होंने ई स्टांप में सुरक्षा के चिह्न लगाने की मांग की। सकलडीहा बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने भी उनका समर्थन किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रदेश में ई-स्टांप स्कैनिंग करके राजस्व की चोरी की जा रही है। इसे रोकने के लिए आसानी से पहचाने जाने वाला सुरक्षा उपाय करने की मांग की। कहा कि स्टॉक होल्डिंग कारपोरेशन राजस्व क्षति को रोकने में सक्षम नहीं है। वेंडरों को पहचान पत्र जारी करने के साथ-साथ एक लाख रुपये के पेपर पर 250 रुपये का कमीशन कमीशन स्टॉक होल्डिंग कारपोरेशन से दिलाया जाए। स्टांप पेपर एवं ई स्टांप की व्यवस्था साथ-साथ चलनी चाहिए। इससे राजस्व की चोरी कम होगी। कोषागार के माध्यम से साफ्टवेयर डवलप करते हुए स्टांप की बिक्री कराया जाय। अंत में वेर्डरों ने कहा कि स्टांक होल्डिंग कारपोरेशन के अधीन अब ई स्टाम्पिंग करना मुश्किल व असुरक्षित है। अंत में सकलडीहा बार एसोसिएशन की ओर से स्टांप वेंडरों के हड़ताल का समर्थन किया गया। इस मौके पर बार अध्यक्ष अशोक मिश्रा,स्टांप वेंडर नीरज सेठ, रविन्द्र नाथ, श्याम सुंदर, राजकुमार यादव, जयप्रकाश, उमेश चौरसिया, रामकरन, पप्पू यादव सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें