फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: पीडीडीयू जंक्शन पर लगा व्हीकल स्कैनर खराब

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। हावड़ा दिल्ली रूट पर अति व्यस्त पीडीडीयू रेलवे स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया में लगा व्हीकल स्कैनर लंबे समय से खराब है। इससे रेलवे स्टेशन पर प्रवेश करने वाले वाहनों की जांच नही हो पा रही है। हालांकि स्कैनर के समीप आरपीएफ के जवानों की ड्यूटी लगाई जा रही है। ये कंप्यूटर के बजाए आंखों से ही संदिग्धों पर नजर रखते हैं।
विज्ञापन

पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन से रोजाना 110 से अधिक यात्री ट्रेनों का आवागमन होता है। वहीं बीस हजार से अधिक यात्री ट्रेनों पर सवार होते हैं और उतरते हैं। लगभग पांच वर्ष पहले सर्कुलेटिंग एरिया में प्रवेश द्वार पर ही व्हीकल स्कैनर लगाया गया था। इसमें जमीन के नीचे स्कैनर लगाया गया था। वहीं उपर में कैमरा लगा हुआ था। ऐसे में स्टेशन पर प्रवेश करने वाला चार पहिया वाहनों की पूरी जांच पड़ताल हो जाती थी। कैमरे में चालक की तस्वीर खिंच जाती। यहां बैरिकेडिंग भी लगाया गया था। इस पर कंप्यूटर से नजर रखने के लिए कंट्रोल रूम भी बनाया गया। यहां आरपीएफ के जवान दिन रात आने जाने वाले वाहनों को कंप्यूटर से देखते रहते थे। लगभग एक वर्ष से यह खराब पड़ा है। हालांकि अभी भी आरपीएफ के दो जवानों की ड्यूटी कंट्रोल रूम के पास लगाइ जा रही है। ये लोग बराबर आने जाने वाले वाहनों पर निगाह रखते हैं लेकिन व्हीकल स्कैनर खराब होेना सुरक्षा के लिए घातक साबित हो सकता है। इस संबंध में रेलवे सुरक्षा बल के सहायक सुरक्षा आयुक्त एचएन राम ने कहा कि स्कैनर खराब होने की सूचना कई बार दी जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें