फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: मानदेय के लिए वाहन मालिकों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। शासन की योजना राज्य पेयजल एवं स्वच्छता मिशन के तहत स्वजन फाउंडेशन की ओर से काम किया जा रहा है। इसमें लगे वाहनों का दो महीने से भुगतान नहीं किया गया। इससे नाराज वाहन मालिकों ने बुधवार को आलू मिल कार्यालय पर प्रदर्शन किया। राज्य पेयजल एवं स्वच्छता मिशन के तहत गांवों में लोगों को जागरूक किया जा रहा है। इसका ठेका स्वजन फाउंडेशन ने लिया है। आरोप है कि इस काम में लगाए गए वाहनों का दो महीने से भुगतान नहीं किया गया। भुगतान मांगने पर उनके वाहनों को हटाकर दूसरे वाहनों को काम पर लगा दिया गया है। इससे आक्रोशित वाहन स्वामियों ने शुक्रवार को चकिया रोड स्थित आलू मिल कार्यालय के पास हंगामा और प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में प्रदीप सिंह, राजेश यादव, शिवानंद, शंकर राम, जयकेश, चंद्रिका, मुलायम, सलाउद्दीन, चंदन, गोरख आदि रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें