फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: बड्डी में वीरासराय की टीम बनी विजेता

विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के वीरासराय गांव में जय भीम स्पोर्टिंग क्लब के बैनर तले रविवार को कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन धीरेंद्र सिंह आशीष ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। प्रतियोगिता के पहले राउंड में अवहीं और सुड़िया के बीच, दूसरे राउंड में सुड़िया व जिगना के मध्य मैच खेला गया। फाइनल राउंड में वीरासराय व सुड़िया के मध्य मैच खेला गया। इसमें वीरासराय की टीम विजेता रही। टीम के कप्तान दीपू कुमार को मुख्य अतिथि ने मैन ऑफ दी मैच की ट्रॉफी प्रदान की। कार्यक्रम संयोजक अखिलेश, शेखर सिंह, मुन्ना, ट्विंकल आदि रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें