फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैक्सीन की कमी, स्लॉट बुक होने के बाद भी नही लग रहा टीका

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। कोरोनावायरस को रोकने के लिए सरकार की ओर से वैक्सीनेशन का कार्य युद्ध स्तर पर किया जा रहा है, लेकिन वैक्सीनेशन की भारी कमी होने का कारण जिले के कई सेंटर पर लोगों को स्टाल बुकिंग के बाद भी टीका नहीं लग पा रहा है। विभागीय अधिकारियों की माने तो वैक्सीन की डोज बढ़ाने के लिए शासन को अवगत कराया गया है, जल्द ही वैक्सीन उपलब्ध होने की उम्मीद है। वैक्सीन उपलब्ध होते ही कार्य में प्रगति आ जाएगी। जनपद में वैक्सीन उपलब्ध न होने से स्लॉट बुक कराने वाले लोगों का टीकाकरण नहीं हो पा रहा है। स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन ने ग्रामीण क्षेत्रों में आयोजित वैक्सीनेशन शिविर फिलहाल रद्द कर दिए हैं। जिले के कुछ सीएचसी व पीएचसी के केंद्रों पर इन दिनों कुछ लोगों का वैक्सीनेशन किया जा रहा है। विभाग की माने तो 1000 लोगों के लिए ही वैक्सीन मिल रही है। वैक्सीन लगवाने वाले लोगों की संख्या अधिक होने के कारण वैक्सीनेशन की गति धीमी हो गई है। जनपद के करीब दो दर्जन से अधिक ग्रामीण क्षेत्रों में मंगलवार को वैक्सीनेशन किया जाना था। बड़ी संख्या में लोगों ने वैक्सीनेशन के लिए पहले से स्लॉट बुक कराए थे। वैक्सीन उपलब्ध न होने के कारण ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य प्रशासन ने वैक्सीनेशन शिविर को रद्द कर दिए और निर्धारित स्थानों पर ही वैक्सीनेशन का किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें