फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Nikay Chunav: चंदौली में डिप्टी एसपी अनिरुद्ध सिंह ने सपा नेता को जड़ा थप्पड़, सपाइयों में आक्रोश

Thu, 04 May 2023 11:15 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली

सार

मतदान के बाद नगर पालिका परिषद पीडीडीयू नगर में एक सपा नेता डिप्टी एसपी अनिरुद्ध सिंह से उलझ गए। इस दौरान सपा नेता ने मर्यादा लांघी तो डिप्टी एसपी ने उन्हें थप्पड़ जड़ दिया। घटना को लेकर सपा कार्यकर्ताओं में जबरदस्त आक्रोश है। 
विज्ञापन
वायरल वीडियो की स्क्रीनशॉट - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नगर निकाय चुनाव को लेकर गुरुवार को चंदौली जिले में जगह-जगह खूब हंगामा हुआ। नगर पालिका परिषद पीडीडीयू नगर में सपा नेता डिप्टी एसपी अनिरुद्ध सिंह से उलझ गए। इस दौरान सपा नेता ने मर्यादा लांघी तो डिप्टी एसपी ने उन्हें थप्पड़ जड़ दिया। विवाद और बढ़ा तो पुलिस ने सपा नेता को हिरासत में ले लिया। घटना से सपाइयों में आक्रोश है।

विज्ञापन


बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता मुगलसराय कोतवाली पहुंच गए। हंगामा बढ़ता देख पुलिस ने सभी को कोतवाली परिसर से बाहर कर दिया। जिले के वरिष्ठ सपा नेता और पुलिस अधिकारियों के बीच बातचीत चल रही है। निकाय चुनाव मतदान के दौरान नगर पालिका परिषद पीडीडीयू नगर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। हालांकि कई बूथों पर फर्जी मतदान की खबरें उड़ती रहीं।

सपा नेता और उनके पुत्र ने किया दुर्व्यवहार

कहीं भाजपा कार्यकर्ता तो कहीं सपा, बसपा और कांग्रेस कार्यकर्ता हंगामा करते रहे। सीओ अनिरुद्ध सिंह ने बताया कि वोटिंग खत्म होने के बाद मैनताली का सपा सभासद प्रत्याशी राजेश जायसवाल और उसके पुत्र फर्जी वोटिंग कराने पर आमदा थे। पुलिस ने उन्हें ऐसा करने से रोका तो वो दुर्व्यवहार करने लगे। पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया।
ये भी पढ़ें: वाराणसी, जौनपुर, गाजीपुर और चंदौली में जगह-जगह फर्जी वोटिंग को लेकर हंगामा

विज्ञापन

सपा प्रत्याशी के पुत्र को ले जाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
इसी दौरान चौकी इंचार्ज से सूचना मिली कि राजेश के समर्थन में कुछ समर्थक पुलिस से उलझ रहे हैं। सीओ ने बताया कि जब मैं पहुंचा तो करीब 300 लोगों को जुटाकर वो बवाल कर रहे थे। हटाने पर राजेश जायसवाल का भतीजा और पूर्व चेयरमैन का पुत्र अखिलेश मुझसे उलझ गया। मुझे देख लेने की बात करने लगा। इसलिए उसे एक थप्पड़ जड़ा और हिरासत में लिया। सीओ के तेवर देख पुलिस भी एक्शन में आ गई और छह सपाइयों को हिरासत में लिया। देर रात तक सपा नेताओं से पुलिस की बातचीत चल रही थी।

फर्जी मतदान पर भाजपा और कांग्रेस में भी भिड़ंत

हंगामा कर रहे लोगों को भगाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
 नगर निकाय चुनाव के लिए बृहस्पतिवार हुए मतदान छिटपुट घटनाओं के बीच संपन्न हुआ। शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए पुलिस को कई स्थानों पर लाठियां भी पटकनी पड़ी। मुगलसराय कोतवाली पुलिस ने फर्जी मतदान की बात पर आपस में भिड़े भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर लाठियां फटक कर भगाया।
विज्ञापन

निर्दल प्रत्याशी, पूर्व चेयरमैन के पुत्र और कांग्रेस के शहर अध्यक्ष समेत छह लोगों को हिरासत में लिया गया। सुबह सात से नौ बजे तक शांतिपूर्ण ढंग मतदान होता रहा। बाद में फर्जी मतदान के आरोप लगने लगे और विवाद शुरू हो गया। कालीमहाल वार्ड में फर्जी मतदान के आरोप में लोगों ने दो व्यक्तियों को पकड़कर पुलिस के हवाले किया गया। दोनों सतपोखरी के रहने वाले हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें