फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले के टॉपर अंजू और रीतेश को सीएम ने किया सम्मानित

विज्ञापन
लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में मिले प्रमाण पत्र को दिखाती हाईस्कूल की टॉपर छात्रा अंजू यादव। संव? - फोटो : CHANDAULI
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की परीक्षा में सर्वोच्च अंक हासिल करके जनपद में टॉप करने वाले मेधावियों को अमर उजाला की ओर से लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में बृहस्पतिवार को सम्मानित किया गया। हाईस्कूल टॉपर अंजू यादव और इंटरमीडिएट टॉपर रितेश जायसवाल सीएम के हाथों सम्मान पाकर खुशी से झूम उठे। मेधावियों का कहना था कि इस सम्मान से हमारा हौसला बढ़ा है जिससे आगे बढ़ने में मदद मिलेगी। मेधावी सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के सभी जिलों के हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के टॉपरों को सम्मानित किया। सकलडीहा विकासखंड के तेनुअट गांव निवासी रामलक्षण यादव की पुत्री अंजू यादव ने हाईस्कूल की परीक्षा में 92.67 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में टॉप किया था। वह सकलडीहा इंटर कॉलेज की छात्रा थीं। वहीं शहाबगंज विकासखंड के कस्बा स्थित अजय जायसवाल के पुत्र रितेश जायसवाल ने इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा में 90.80 प्रतिशत अंक प्राप्त कर टॉपर बने। रितेश बलीपुर स्थित भोलानाथ इंटर कॉलेज के छात्र थे। मेधावी सम्मान समारोह में अंजू यादव अपने पिता रामलक्षण यादव और ग्राम प्रधान राकेश यादव के साथ वहीं रीतेश जायसवाल अपने पिता अजय जायसवाल के साथ शामिल हुए थे। सीएम से सम्मान मिलने के बाद टॉपरों की खुशी का ठिकाना नहीं था। दोनों ने कहा कि कभी सोचा नहीं था कि मुख्यमंत्री जी सम्मानित करेंगे। बहुत खुशी मिली, साथ ही इस सम्मान से आगे और मेहनत करने की प्रेरणा भी मिली है।

लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम के दौरान इंटरमीडिएट के टॉपर रीतेश जायसवाल को दुलारते मंत्री दयाशंकर स- फोटो : CHANDAULI

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें