फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: अज्ञात वाहन ने ऑटो चालक को कुचला, मौके पर ही मौत; परिजनों में मचा कोहराम

Thu, 18 Apr 2024 09:22 AM IST
अमन विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली

सार

Chandauli News: चालक को कुचलने के बाद अज्ञात वाहन भाग गया। मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
Accident - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंदौली के अलीनगर थाना के पचफेड़वा गांव के समीप वाहन की चपेट में आने से ऑटो चालक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया।

विज्ञापन


अलीनगर थाना क्षेत्र के बंजरिया पर (रेवसा ) गांव निवासी ऑटो चालक संतोष यादव (35)  रोजाना की तरह देर रात ऑटो से अपने घर जा रहा था। इसी दौरान पचफेड़वा बाजार में नेशनल हाईवे पर रूककर कुछ सामान खरीदने के लिए ऑटो से उतरा था। इसी बीच चंदौली की तरफ से आ रहे वाहन ने उसे टक़्कर मार दी। वाहन की चपेट में आने से इसकी घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

घटना के बाद जब तक लोग जुटते चालक वाहन सहित भाग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया। इसकी जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। इस संबंध में एसओ शेषधर पांडेय ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें