फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाल संसद से लोकतंत्र की समझ होती है विकसित : संजय मिश्र

विज्ञापन
विज्ञापन
चहनिया। जवाहर नवोदय विद्यालय बैराठ में 27वीं बाल संवाद (संसद) का आयोजन बृहस्पतिवार को किया गया। मुख्य अतिथि सैयदराज विधायक सुशील सिंह व विशिष्ट अतिथि बनवारी पांडेय का विद्यालय के प्राचार्य ने अंगवस्त्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। प्राचार्य संजय मिश्र ने कहा कि बाल संवाद जैसे कार्यक्रम से बच्चों में सामाजिक जिम्मेदारी व लोकतांत्रिक समझ विकसित होती है। छात्रों ने संसदीय कार्य प्रणाली को प्रत्यक्ष रूप से कभी नहीं देखा है, किताबों में पढ़कर, वीडियो देखकर शिक्षकों के मार्गदर्शन में जो सीखा है। उसे प्रस्तुत किया। बाल संसद में स्पीकर की भूमिका में रुद्री पांडेय रही। नेता प्रतिपक्ष की भूमिका रानी, विपक्ष की सांसद की भूमिका रिया पटेल, प्रधानमंत्री की भूमिका अंश गोयल, रक्षा मंत्री की भूमिका में अनाहिता भट्टाचार्य नजर आई। गृह मंत्री उदिता यादव बनीं। बाल संसद में 55 छात्र- छात्राओं ने हिस्सा लिया। इस माैके पर उप प्राचार्य शुभेंदु भट्टाचार्य, अरुण कुमार मिश्र, केसी चौबे, चिन्मय मिश्र माैजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें