फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक ने ट्रैक्टर में मारी टक्कर, ट्रैक्टर चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सैयदराजा। क्षेत्र के नौबतपुर बार्डर पर बरठी कमरौर गांव के सामने फ्लाईओवर पर शुक्रवार की शाम बिहार की तरफ जा रहे ईंट लदे टैक्टर ट्राली में ट्रक ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। जिससे ट्रैक्टर चालक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद ट्रक चालक मौके से वाहन लेकर भाग गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

बिहार के सोनहन थाना अंतर्गत कीरकला निवासी शंकर दयाल राम (55) शुक्रवार की देर शाम चंदौली से टैक्टर ट्राली पर्र इंट लादकर बिहार की तरफ जा रहा था। ट्रैक्टर बरठी कमरौर गांव के मुख्य मार्ग के सामने फ्लाईओवर पर पहुंचा था, तभी पीछे से तेज गति से बिहार की तरफ जा रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि चालक की मौके पर ही मौत हो गई। कोतवाल शेषधर पांडेय ने बताया की दुर्घटना में मृत चालक के शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है। ट्रक का पता लगाया जा रहा है। घटना के बाद चालक ट्रक लेकर फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें