फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: बेकाबू स्कार्पियो पेड़ से टकराकर पलटी, एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
नौगढ़। चकिया- नौगढ़ मार्ग पर कोइलरवा हनुमान के पास शनिवार की शाम साढ़े सात बजे बेकाबू कार पलट गई। इस घटना में वाहन में सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि पांच लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। वहीं मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

चहनिया क्षेत्र के निवासी नबी रसूल अपनी बेटी का निकाह पिछले माह 20 मई को भैसौड़ा गांव में मुख्तार खान के बेटे रियाज से की थी। बेटी की विदाई कराने शनिवार को नवीन अपने बड़े दामाद अहमद(45) और परिवार के साथ स्कार्पियो में सवार होकर भैसौड़ा जा रहे थे। गाड़ी में कुल नौ लोग सवार थे। स्कार्पियो चकिया नौगढ़ मार्ग पर जमसोती के आगे कोइलरवा हनुमान मंदिर के पास पहुंची थी। इसी बीच स्कार्पियो बेकाबू हो गई और सड़क के किनारे पेड़ से टकरा कर पलट गई। हादसे में नजराना बानो (16), तमन्ना बानो (14), मुस्तफा (21), सलामू (16), अमन (14) गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं अहमद की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर शोर सुनकर जुटे लोगों ने पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने 108 नंबर एंबुलेंस से सभी घायलों को सीएचसी पर पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद तमन्ना बानो को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं पुलिस ने अहमद के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें