फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: तीन महीने से मौसा किशोरी से करता रहा दुष्कर्म, तबीयत बिगड़ने पर पता चला

विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के एक गांव में किशोरी को उल्टी होने पर परिजनों ने डाॅक्टर को दिखाया तो पता चला कि वह तीन माह की गर्भवती है। पीड़िता ने बताया कि उसके मौसा ने उसके साथ दुष्कर्म किया जिससे वह गर्भवती हो गई। बुधवार की शाम परिजनों ने थाने में मामले की तहरीर दी। पुलिस किशोरी को मेडिकल के लिए भेजकर मामले की जांच में जुटी है। पिता के अनुसार, 15 वर्षीय किशोरी कक्षा नौ की छात्रा है। गांव में ही मिर्च की फसल पर दवा छिड़काव के बहाने आरोपी उनकी बेटी को घर से ले जाता था। आरोप है कि पिछले तीन माह से वह किशोरी से दुष्कर्म करता रहा। परिवार को इस बात का पता करीब एक सप्ताह पहले चला जब किशोरी की तबीयत खराब हुई। थानाध्यक्ष मड़िहान रविंद्र भूषण मौर्य ने बताया कि पीड़िता के परिजनों की तहरीर मिली है। मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें