फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: भतीजे की हत्या करने का आरोपी चाचा गया जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
सकलडीहा। नौरंगाबाद के ग्राम प्रधान अरशद अली के पौत्र मंजर अली की मौत के मामले में पुलिस ने रविवार को आरोपी चाचा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

मंजर अली चार मई को अपने घर से खेलते समय लापता हो गया था। गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस जांच में जुटी थी। शनिवार को पुलिस ने शक के आधार पर उसके चाचा असलम उर्फ अरमान को पकड़ कर पूछताछ की तो पता चला कि मासूम की मौत हो चुकी है। पुलिस ने धानापुर थाना क्षेत्र के एक कुएं से बालक का शव बरामद किया। रविवार को सीओ रघुराज ने बताया कि पारिवारिक मनमुटाव के कारण चाचा ने भतीजे की हत्या कर दी थी। कोतवाल हरिनारायण पटेल ने चाचा को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया। रविवार को असलम को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें