फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: नकल करते पकड़े गए दो छात्र, रस्टिकेट

विज्ञापन
विज्ञापन
सकलडीहा। स्थानीय पीजी कॉलेज में बृहस्पतिवार को तृतीय पाली में स्नातक चतुर्थ सेमेस्टर माइनर की अर्थशास्त्र व शारीरिक शिक्षा विषय की परीक्षा हुई। परीक्षा में दो छात्रों को रंगे हाथ नकल सामग्री के साथ पकड़ा गया। सहायक केंद्राध्यक्ष प्रो. उदय शंकर झा ने इसकी रिपोर्ट केंद्र अध्यक्ष प्रो. प्रदीप कुमार पांडेय को दी। उन्होंने तत्काल प्रभाव से नकल करते पकड़े गए छात्रों को रस्टिकेट कर रिपोर्ट महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ को भेज दी है।
विज्ञापन

प्राचार्य ने बताया कि महाविद्यालय प्रदेश शासन व विश्वविद्यालय की ओर से जारी नियमावली के तहत नकल विहीन परीक्षा कराने के लिए कटिबद्ध है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें