पीडीडीयू नगर। गर्मी में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए पटना-मंगलूरू सेंट्रल और हाजीपुर-सिंकदराबाद के बीच दो स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी। इससे यात्रियों को सहूलियत होगी। पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र ने बताया कि पटना मंगलूरू सेंट्रल स्पेशल पटना से एक जून की रात 22.30 बजे खुलकर चार जून की सुबह 07.00 बजे मंगलूरू सेंट्रल पहुंचेगी। वापसी में यह गाड़ी मंगलूरू सेंट्रल से चार 04 जून को जून की रात 20.00 बजे खुलकर सात जून की सुबह 05.30 बजे मंगलूरू सेंट्रल पहुंचेगी। इसी तरह हाजीपुर, पाटलिपुत्र, दानापुर, आरा, बक्सर, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन के रास्ते चलने वाली मुजफ्फरपुर और सिकंदराबाद समर स्पेशल मुजफ्फरपुर से एक जून को दोपहर 13 बजे खुलकर अगले दिन 22.00 बजे सिकंदराबाद पहुंचेगी। वापसी में यह गाड़ी तीन जून को सिकंदराबाद से 10.00 बजे खुलकर अगले दिन 21.00 बजे मुजफ्फरपुर पहुंचेगी।