नौगढ़। पुलिस टीम ने चेकिंग अभियान के दौरान बुधवार को तीन बाइक पर बिहार ले जाई जा रही 243 लीटर अवैध देशी शराब बरामद की है। इस दौरान पुलिस ने दो शातिर शराब तस्करों को गिरफ्तार किया, जबकि दो अन्य तस्कर मौके से भाग गए। थानाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार यादव ने बताया कि 6 बोरियों में रखी 27 पेटी कुल 243 लीटर अवैध देशी शराब बरामद की गई। कार्रवाई के दौरान अजीत राजभर और विशाल राजभर को मौके से गिरफ्तार कर लिया। उनपर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।