फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: मूर्ति विसर्जन के दौरान आपस में भिड़े दो पक्ष, पथराव में तीन घायल, कई वाहन क्षतिग्रस्त

Sat, 03 Sep 2022 12:09 AM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
विज्ञापन
चंदौली में मूर्ति विसर्जन के दौरान हंगामा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

पीडीडीयू नगर सीओ कार्यालय के समीप मूर्ति विसर्जन के लिए निकले जुलूस के दौरान दो पक्षों में विवाद हो गया। मामला इतना अधिक बढ़ गया कि दोनों ओर से पत्थरबाजी होने लगी। घटना में तीन लोग घायल हो गए। वहीं ऑटो समेत तीन वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गए। बवाल की सूचना मिलते ही दो थानों की फोर्स समेत पुलिस के आलाधिकारी मौके पर पहुंचे और भीड़ को तितर बितर किया। एडिशनल एसपी विनय कुमार सिंह ने बताया कि पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है। दोषियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी ।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें