फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: दर्शनार्थियों को लूटने वाले दो बदमाश गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
नौगढ़। चकरघट्टा थाना की पुलिस ने बुधवार को अमरा भवानी मंदिर के पास दर्शनार्थियों से लूट का खुलासा किया। इसके आरोप में दो बदमाशों को गंगापुर चौराहे से पास से पकड़ा गया है। उनसे एक रिवाल्वर व दो कारतूस बरामद हुए हैं।
विज्ञापन


थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि राबर्टसगंज के रहने वाले रामनारायण अपने दोस्त महेश प्रजापति और हर्ष तिवारी के साथ चार अगस्त को अमरा भवानी मंदिर में दर्शन के लिए आए थे। उसके बाद वे लोग घर लौट रहे थे तो मंदिर से कुछ दूरी पर बाइक सवार दो नकाबपोश बदमाशों ने ओवरटेक कर घेर लिया। असलहा दिखाकर वीडियो कैमरा और चार मोबाइल लूट लिए थे। बदमाशों उनके साथ मारपीट भी की थी।
उन्होंने बताया कि बुधवार को दोनों आरोपियों को क्षेत्र के गंगापुर चौराहे के पास पकड़ा गया। उनकती पहचान सोनभद्र के नगांव निवासी विकास कुमार और चकरघट्टा के तिवारी गांव के अनिल कुमार के रूप में हुई। दोनों को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें