फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: सड़क हादसे में बालक समेत दो की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहनिया । सड़क हादसों में बाइक सवार युवक और बाइक के धक्के से तीन साल के बच्चे की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

चांद थाना क्षेत्र के सिंगर गांव निवासी सुनील कुमार (33) अपने गांव से दुर्गावती थाना क्षेत्र के छाता गांव में अपनी बहन के घर जा रहा था। कर्मनाशा नहर के समीप एक ट्रक की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भभुआ स्थित सदर अस्पताल भेज दिया । भभुआ थाना क्षेत्र के सरैया गांव में बुधवार की दोपहर घर के बाहर खेल रहे तीन वर्षीय बालक की मोटरसाइकिल के धक्के से मौत हो गई। रोशन कुमार का तीन वर्षीय पुत्र राजन कुमार घर के बाहर खेल रहा था, इसी बीच वहां गुजर रही मोटर साइकिल की चपेट में आकर बालक गंभीर रूप से घायल हो गया। परिवार वालों ने घायल बालक को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


बोलेरो के धक्के से साइकिल सवार जख्मी
कंदवा। धीना जमानिया मार्ग पर बुधवार को बोलेरो के धक्के से साइकिल सवार घायल हो गया। सिकठा गांव निवासी दिलीप (26) जमानियां से गंगा जल लेकर साइकिल से अपने गांव जा रहा था। रास्ते में तेज गति से आ रहे बोलेरो ने धक्का मार दिया। राहगीरों ने उसे पीएचसी बरहनी भेजवाया। जहां चिकित्सकों ने प्रारंभिक उपचार के बाद घायल युवक को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। युवक के सिर व पैर में गंभीर चोटें आई हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें