फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: आग की चपेट में आने से दो झोपड़ियां जलकर राख

विज्ञापन
विज्ञापन
कंदवा। थाना क्षेत्र के अरंगी गांव में बृहस्पतिवार को अपराह्न तीन बजे आग की चपेट में आने से से दरोगा राम की दो झोपड़ियां जलकर राख हो गईं। आग लगने की इस घटना में दो भैंस की झुलसने से मौत हो गई और एक गंभीर रूप से झुलस गई। जिसकी हालत गंभीर बनी हुई है। घटना में चार हजार रुपये नकदी सहित गृहस्थी का सारा सामान भी जलकर राख हो गया है। इससे पीड़ित परिवार खुले आसमान के नीचे आ गया है। परिवार के लोगों के पास वही वस्त्र बचे हैं जो उन्होंने पहन रखे थे।
विज्ञापन

गांव निवासी दरोगा राम की दो झोपड़ियों में अचानक आग लग गई। आग लगने की लोगों को जब तक जानकारी हो पाती और वे कुछ कर पाते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। एक झोपड़ी में बंधी दो भैंस की झुलसने से मौत हो गई, जबकि एक झुलसकर घायल हो गई। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने आग पर काबू पाने का अथक प्रयास किया लेकिन आग इतना विकराल रूप धारण कर चुकी थी कि सब कुछ जलकर राख हो गया और लोग कुछ नहीं कर सके। घटना की सूचना पाकर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अजीत सिंह मौके पर पहुंचे और उन्होंने घटना की जानकारी पुलिस के साथ ही राजस्व विभाग के अधिकारियों को दी। आग लगने की इस घटना से पीड़ित परिवार खुले आसमान के नीचे आकर दाने-दाने को मोहताज हो गया है। ग्राम प्रधान पूजा सिंह ने जिला प्रशासन से पीड़ित परिवार को अहेतुक सहायता दिए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें