सैयदराजा-जमानिया राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोमवार की शाम बरहनी स्थित रामपुर चौकी के सामने चौकी इंचार्ज जयकरन सरोज ने वाहनों की जांच की। इस दौरान दो दर्जन वाहनों का चालान कर वाहन स्वामियों से जुर्माना वसूला। पुलिस ने बिना हेलमेट के मोटरसाइकिल चला रहे दो पहिया वाहन चालकों व बिना सीट बेल्ट के वाहन चला रहे चार पहिया वाहन चालकों का चालान किया। संवाद