फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुंए में गिरी दो गाय, एक को सुरक्षित निकाला, एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के धमिना गांव के समीप बृहस्पतिवार की भोर में दो गाय कुएं में गिर गई। जानकारी होने के बाद ग्रामीणों ने मशक्कत के बाद एक गाय को सुरक्षित बाहर निकाला जबकि एक की मौत हो गई। धमिना गांव के कुछ लोग बृहस्पतिवार की सुबह शौच के लिए गांव के उत्तर तरफ जा रहे थे। इसी बीच पुराने कुएं से आवाज आने पर कुएं में देखा तो एक ही रस्सी में बंधी दो गाय दिखाई दीं। इसकी जानकारी होते ही वहां काफी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने कुएं में उतर कर काफी प्रयास के बाद गायों के गले में बंधी रस्सी को काटा और एक गाय को बाहर निकाला। लेकिन इस दौरान दूसरी गाय की डूबने से मौत हो गई। चर्चा है कि पशु तस्कर दोनों गायों को एक ही रस्सी में बांधकर ले जा रहे थे, इसी दौरान दोनों गाएं पानी भरे पुराने कुएं में गिर पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें