धानापुर। क्षेत्र के अमादपुर प्राथमिक विद्यालय द्वितीय में शनिवार को मिड डे मील बनाते समय गैस सिलिंडर की पाइप फटने से दो रसोइया झुलस गईं। प्रधान प्रतिनिधि सियाराम यादव ने दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। रसोइयों ने बताया कि उन्होंने पाइप में लीकेज के शिकायत एक सप्ताह पहले प्रधानाध्यापक से की थी। क्षेत्र के अमादपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय द्वितीय में शनिवार की सुबह 9 बजे खाना बनाते समय रसोई गैस की पाइप फटने से आग लग गई, जिससे रसोइया संतरा देवी (44) और सविता पाल (42) झुलस गईं। वही, एक रसोइया सोनी देवी ने भागकर खुद को बचाया। इसके बाद किसी तरह आग बुझाई गई। दोनों रसोइया ने बताया कि एक हफ्ते पहले प्रधानाध्यापक से गैस की पाइप में लीकेज की शिकायत की थी, लेकिन उन्होंने ध्यान नहीं दिया गए। वहीं, खंड विकास अधिकारी अवधेश नारायण सिंह ने बताया कि नया सिलिंडर लगाया गया था, जिसमें लीकेज की वजह से आग लगी थी। दोनों रसोइया के मामूली रूप से पैर जले हैं।