फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: शादी समारोह में शामिल होने जा रहे दो भाई वाहन की चपेट में आने से घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
शहाबगंज। चकिया-चंदौली मार्ग पर रविवार की शाम को जमोखर गांव के पास तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से सड़क किनारे खड़े दो भाई घायल हो गए। दोनों घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उपचार चल रहा है। राधेश्याम की हालत गंभीर बनी है। चकिया थाना क्षेत्र के शाहपुर निवासी राधेश्याम पाल (45) और उनके छोटे भाई पारस पाल (32) बाइक से फत्तेहपुर गांव में एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। जमोखर के पास दोनों सड़क किनारे रुके थे। तभी चकिया की ओर से तेज गति से आ रहे एक वाहन ने नियंत्रण खोते हुए टक्कर मार दिया। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों भाई कुछ दूर जा गिरे। घटनास्थल के आसपास मौजूद लोगों में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई। राहगीरों ने डायल 112 नंबर की पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। थानाध्यक्ष प्रियंका सिंह ने बताया कि वाहन की तलाश की जा रही है। उन्होंने बताया कि रात के समय हाईवे पर तेज रफ्तार वाहन चलते हैं। इस कारण इन दिनों हादसों की संख्या बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें