फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: चोरी की तीन बाइक के साथ दो पकड़े गए

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। सदर कोतवाली पुलिस ने बुधवार को लीलापुर अंडरपास के नीचे दो लोगों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से चोरी की तीन बाइक बरामद हुई।
विज्ञापन

सीओ सदर राजेश राय ने बताया कि सदर थाने के प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम बीते 17 फरवरी को मचिया कला निवासी रामअवध यादव की कचहरी के समीप स्थित बालिका इंटर काॅलेज के गेट से चोरी हुई बाइक की तलाश में जुटी थी। इस बीच मुखबिर की सूचना पर लीलापुर अंडरपास के नीचे दो लोगों को पकड़ा गया। उनके कब्जे से चोरी की तीन बाइक बरामद की गई। पकड़े गए आरोपियों में खगवल कोडरियां निवासी शशि प्रकाश और फुटिया निवासी पन्ना गुप्ता शामिल हैं। सीओ के अनुसार पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि चंदौली कचहरी के पास से कुछ दिन पहले तीन बाइक चोरी की गई थी। इसमें एक गाड़ी साहूजी पोखरे के पास छिपाकर रखी गई है और एक बाइक फगुइयां में कबाड़ी को तीन हजार में बेची गई है। पकड़े जाने से पहले चोरी की बाइक बेचने के लिए बिहार की पार्टी का इंतजार कर रहे थे। उसी बीच पुलिस ने पकड़ लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें