फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्करी कर ले जाए जा रहे छह मवेशी संग दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
नियामताबाद। अलीनगर पुलिस ने बृहस्पतिवार की शाम कठौड़ी गांव स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय के पास से दो बोलेरो से छह मवेशियों संग दो पशु तस्करों को गिरफ्तार किया। उनके खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है। अलीनगर थाना प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार सिंह, एसआई ताराचंद सिंह, आरक्षी कन्हैया राम, गुफरान व सुधाकर मिश्रा कठौड़ी स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय के पास वाहनों की जांच कर रहे थे। इसी बीच दो बोलेरो दिखा। उसकी जांच की गई तो दोनों में छह गोवंश लदे थे। वाहन में बैठे लोगों से पूछताछ की गई तो कोई कागजात नहीं दिखा सके। इस पर पुलिस ने दोनों को तस्करी के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार तस्कर सैयदराजा थाना क्षेत्र के वनसिंहपुर निवासी मुकेश यादव और अलीनगर थाना के गंजख्वाजा निवासी संजय यादव उर्फ बब्लू हैं। दोनों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें