फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: गांजा के साथ दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
चकिया। स्थानीय पुलिस ने शनिवार की सुबह साढ़े आठ बजे वनभिषमपुर जंगल में सेमरही बाबा मंदिर के पास बाइक सवार दो युवकों से साढ़े आठ किलो गांजा बरामद किया। पुलिस के अनुसार दोनों युवक गांजा लाकर पुड़िया बनाकर इलाके में बेचते थे। पुलिस ने दोनों का चालान कर दिया। क्षेत्राधिकारी चकिया आशुतोष ने बताया कि अपराधियों की धरपकड़ के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में शनिवार की सुबह कोतवाली पुलिस क्षेत्र के वनभिषमपुर जंगल के पास सेमरही बाबा मंदिर के पास चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी बीच दो युवक बाइक पर सवार होकर आते दिखे। उन्हें रोक कर तलाशी लेने पर बैग से 8.529 किलो गांजा बरामद हुआ। पूछताछ में दोनों ने अपना नाम क्रमश: अरविंद चौहान निवासी ग्राम सुनडेहरा थाना सैयदराजा और जितेंद्र चौहान इसरगोडवा थाना इलिया बताया। दोनों ने पूछताछ के दौरान बताया कि बिहार के भालू बुदन गांव से गांजा लाकर पुड़िया बनाकर घूम-घूम कर क्षेत्र में ऊंचे दामों पर बेचते हैं। दोनों का चालान किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें