चंदौली। मुगलसराय पुलिस ने फोन पर फर्जी सीओ व एसओ बनकर महिलाओं और बालिकाओं से अभद्रता करने वाले मोहित खरवार (22) और गोरख यादव (20) निवासी भोगवारे मुगलसराय को गिरफ्तार किया है। सीओ अरूण सिंह ने बताया कि आरोपी खुद को पुलिस अधिकारी बताकर महिलाओं को फोन करते थे। अभद्र भाषा का प्रयोग करके मानसिक रूप से प्रताड़ित करते थे।